बाघमारा: बंद पड़े नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भवन में निःशुल्क शिक्षा केंद्र खोलने की मांग, बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू

धनबाद/बाघमारा: डुमरा स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र को बीसीसीएल के बंद पड़े नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भवन में स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सत्याग्रह

धनबाद/बाघमारा: डुमरा स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र को बीसीसीएल के बंद पड़े नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भवन में स्थापित करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता रमेश कुमार महतो ने की। आंदोलन को संबोधित करते हुए संपूर्ण जन जागृति के प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बीसीसीएल द्वारा नेहरू बालिका उच्च विद्यालय को विभिन्न कारणों से बंद कर दिया गया है, जिसके कारण आसपास के ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि बंद पड़े विद्यालय भवन का बेहतर उपयोग करते हुए वहां निःशुल्क शिक्षा केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।

समाचार लिखे जाने तक बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सत्याग्रहियों से कोई वार्ता नहीं हुई थी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भवन को निःशुल्क शिक्षा केंद्र के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। सत्याग्रह में गुड़िया कुमारी, निशा कुमारी, खुशबू देवी, काजल देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *