धनबाद: वार्ड संख्या-4 में चला विशेष स्वच्छता अभियान, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

धनबाद: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-4 अंतर्गत पांडेडीह बाजार और तेतुलमारी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर तेतुलमारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर

धनबाद: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-4 अंतर्गत पांडेडीह बाजार और तेतुलमारी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर तेतुलमारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में फूलों के पौधों और फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी ने अभियान के दौरान लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करने पर भी जोर दिया।

वार्ड संख्या-4 के पार्षद छोटू सिंह उर्फ राममूर्ति सिंह ने कहा कि नगर निगम के सभी 55 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल बेहतर तरीके से की जा रही है, जिसमें साफ-सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, वार्ड संख्या-1 की पार्षद मधुमाला, वार्ड संख्या-2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या-4 के पार्षद छोटू सिंह उर्फ राममूर्ति सिंह, वार्ड संख्या-5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड संख्या-6 की पार्षद कल्पना महतो, वार्ड संख्या-8 के पार्षद रामेश्वर तुरी सहित अन्य गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *