अमेठी के विभव ने UPSC CAPF में लहराया परचम, हासिल की 131वीं रैंक

अमेठी के दादरा निवासी विभव श्रीवास्तव ने UPSC CAPF सहायक कमांडेंट परीक्षा-2025 में देशभर में 131वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

अमेठी :  जिले के ग्राम दादरा, तहसील मुसाफिरखाना निवासी डॉ. अनिल कुमार के पुत्र विभव श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली की ओर से आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेंट परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभव ने देशभर में 131वीं रैंक प्राप्त कर अमेठी का नाम रोशन किया।

विभव की सफलता की खबर मिलते ही उनके गांव, क्षेत्र और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विभव के चाचा अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि विभव शुरू से ही मेहनती और कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं। पढ़ाई के साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम अब प्रतिष्ठित UPSC CAPF परीक्षा में मिली सफलता के रूप में सामने आया है।

वर्तमान में विभव श्रीवास्तव वाराणसी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, जिसे परिवार और क्षेत्र के लोग उनकी मेहनत और लगन का परिणाम बता रहे हैं।

विभव की सफलता पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान कृपाशंकर सिंह, अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्रा, डॉ. संतलाल, आदित्यलाल, सुशील कुमार श्रीवास्तव कानूनगो, वरिष्ठ समाजसेवी यशपाल सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी अपनी उपलब्धियों से परिवार और अमेठी का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *