प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संस्थापक सदस्य और व्यापारियों के बीच मसीहा के रूप में याद किए जाने वाले अशोक आहूजा की पुण्यतिथि पर अटल पार्क, बाबागंज कालोनी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने की, जबकि जिला महामंत्री संजय सोनी ने संचालन किया। इस दौरान संगठन के संस्थापक सदस्यों सूरजमल खंडेलवाल, सरदार गुरुबक्श सिंह बग्गा, ठा. राम शंकर सिंह, मुरलीधर केसरवानी, सरदार हरनाम सिंह, सुहेल जाफरी, ओम निरंकार उपाध्याय और अच्छे भाई चश्मे वाले को भी याद किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी ने कहा कि व्यापारी समाज के हित में संस्थापक सदस्यों के संघर्ष, त्याग और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों पर चलते हुए नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अभय खंडेलवाल, रामेश्वर उमरवैश्व, प्रमोद केसरवानी, डा. मनीष मिश्रा, सरदार महेन्द्र सिंह, अरविंद केसरवानी, नारायण खंडेलवाल, आशुतोष त्रिपाठी, अरविंद जैन, राहुल केसरवानी, श्याम शंकर सिंह, दीपक केसरवानी, दीपू, शकील अख्तर, आलोक मिश्रा, प्रशांत सिंह, सुधीर केसरवानी, सरदार वसिंदर सिंह, आदर्श उमरवैश्य, प्रदीप यादव, मुन्ना सोनी, आशीष सिंह, अनूप केसरवानी, जगदीश मौर्य, जंबो और धर्मेंद्र यादव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।




