यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए गोविंद नारायण शुक्ला ‘राजाबाबू’ को मुख्यालय प्रभारी बनाया, कई नेताओं को क्षेत्र व मोर्चों की कमान सौंपी।

राज्य ब्यूरो

लखनऊ : विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को और सक्रिय करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने क्षेत्र और विभिन्न मोर्चों के प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ‘राजाबाबू’ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा का मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय गोविंद नारायण शुक्ला ‘राजाबाबू’ को यह जिम्मेदारी उनकी संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए दी गई है। पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और मोर्चों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के मुताबिक प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, दिलीप पटेल को अवध और अभिजात मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

मोर्चों की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। रजनीश चौधरी को युवा मोर्चा, संजय राय को पिछड़ा मोर्चा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा और कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक मोर्चा और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों की भी घोषणा की है। चुनाव से पहले की गई इन नियुक्तियों को भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के जरिए पार्टी क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *