स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडार, एनआईसीयू वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, भोजन की गुणवत्ता और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।




