20 साल से गांव को है सड़क का इंतजार

  पासी का पुरवा के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार शिव सागर दूबे सुलतानपुर। विकासखंड कुड़वार की ग्राम सभा कोटिया स्थित पासी का पुरवा के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना

 

पासी का पुरवा के ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। विकासखंड कुड़वार की ग्राम सभा कोटिया स्थित पासी का पुरवा के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्षों से गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।

ग्रामीणों के अनुसार पुरवा में लगभग 200 परिवारों के करीब 500 लोग रहते हैं। बरसात में रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *