सावन के प्रथम सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब

  ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा के रहे चाक-चौबंद इंतजाम वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार पर धर्मनगरी काशी में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री काशी विश्वनाथ धाम, श्री संकटमोचन मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में तड़के भोर से

 

ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा के रहे चाक-चौबंद इंतजाम

वाराणसी। सावन के प्रथम सोमवार पर धर्मनगरी काशी में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री काशी विश्वनाथ धाम, श्री संकटमोचन मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और यातायात पुलिस की तैनाती की गई। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार की गई। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, चिकित्सा सहायता केंद्र, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *