दारुलशफा गेट पर सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

  विहिप कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच लखनऊ। राजधानी के थाना हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलसफा गेट नंबर-01 (विधायक निवास) पर मीडिया को बाइट देने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल कार्यकर्ता अभिजीत

 

विहिप कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ। राजधानी के थाना हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलसफा गेट नंबर-01 (विधायक निवास) पर मीडिया को बाइट देने के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल कार्यकर्ता अभिजीत राय की तहरीर पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अभिजीत राय के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ दारुलसफा गेट नंबर-01 पर मीडिया को बयान दे रहे थे। इसी दौरान दारुलसफा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के लालजीत यादव वहां पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि लालजीत यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गाली-गलौज और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया।

आरोप है कि विरोध करने पर लालजीत यादव और उनके साथ मौजूद 4-5 अज्ञात लोगों ने शिकायतकर्ता एवं उनके साथियों को धमकाया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सड़क पर पिटवाने और जेल भेजने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि लालजीत यादव पूर्व में भी दारुलसफा गेट नंबर-01 पर आकर मुख्यमंत्री और संत समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते रहे हैं, जिसका वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शशि कांत सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *