धनबाद : समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता का सहारा देने के उद्देश्य से राजगंज स्थित बिरसा मुंडा निकेतन स्कूल में ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कॉमरेड चन्द्रदेव महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान दोनों विधायकों ने अपने हाथों से जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुकों में खुशी देखी गई। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों के आवागमन को सुगम बनाना और उन्हें दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने से उनके दैनिक जीवन की कई परेशानियां कम हो सकती हैं और वे अपने कार्यों को अधिक सहजता से कर सकते हैं।
विधायकों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के भीतर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का संबल भी पैदा करते हैं।
उन्होंने भविष्य में भी दिव्यांगजनों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए हरसंभव सहयोग करने तथा उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




