मनीष सिन्हा
कतरास : श्मशान घाट स्थित मां लिलोरी मंदिर, कतरास में आयोजित एक दिवसीय कौशिक अमावस्या समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मां तारा की विधिवत पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर शारदा सिंह ने मां तारा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मां तारा सभी भक्तों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें तथा क्षेत्र के लोगों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि मां तारा के आशीर्वाद से सभी लोगों के जीवन में खुशहाली आए और क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही उनकी मंगलकामना है। कौशिक अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।




