विलियम जैकब
गिरिडीह : बरगंडा सार्वजनिक काली मंडा, श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल और भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से नई पूजा कमेटी का गठन किया गया।
बैठक में अजय बागड़िया को अध्यक्ष, दुर्गा राम को उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को सचिव चुना गया। वहीं रविरंजन कुमार और ज्वाहर साह को सह-सचिव, नंदन दारूका को कोषाध्यक्ष तथा रूपक केडिया को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कमेटी के गठन के बाद आगामी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित करने को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे। पूजा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही दुर्गा पूजा के सफल और भव्य आयोजन के लिए सभी ने एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।




