सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को मिला 76,300 का सहारा

गावां के महेशपुर निवासी सुखी यादव की सड़क हादसे में मौत के बाद हैदराबाद के झारखंड एकता समाज ने परिवार को 76,300 रुपये की मदद दी।

विलियम जैकब

गावां : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड क्षेत्र स्थित माल्डा ग्राम के महेशपुर निवासी सुखी यादव, पिता स्व. लेटो यादव, उम्र 34 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। मृतक के परिवार की स्थिति को देखते हुए हैदराबाद स्थित झारखंड एकता समाज, विक्टोरिया गार्डन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

समाज की ओर से पीड़ित परिवार को कुल 76,300 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस पहल के जरिए संगठन ने न सिर्फ आर्थिक सहायता दी, बल्कि मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश भी दिया।

सहयोग राशि में झारखंड एकता समाज, विक्टोरिया गार्डन की ओर से 20,000 रुपये, केतलापुर टीम की ओर से 26,300 रुपये तथा सहदेव यादव न्यू किसनपुर के द्वारा जाया इलेक्ट्रिकल के माध्यम से 30,000 रुपये शामिल हैं। कुल राशि 76,300 रुपये मृतक की पत्नी पिंकी देवी को सौंपी गई।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष जीत यादव, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव और कोषाध्यक्ष विजय यादव सहित संगठन के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मौके पर विजय यादव, गुलाब यादव, कपिल यादव, टोकन यादव, सहदेव यादव, नरेश कुमार, दीपक यादव, सचिन यादव, भोला यादव, शंकर यादव और पवन यादव समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

सड़क हादसे में परिवार के कमाऊ सदस्य को खोने के बाद आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिजनों के लिए यह सहयोग काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *