भाजपा की बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

महुआडांड़ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने और केंद्र की जनहितकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

मनीष सिंह

महुआडांड़ : प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में खास तौर पर बूथ स्तर पर संगठन को और प्रभावी बनाने तथा मजबूत बूथ कमेटियों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टोली तैयार करना जरूरी है।

हरिकृष्ण सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में जिला महामंत्री छोटू राजा, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, मंडल महामंत्री विनोद सिंह व अनिल कुमार, उपाध्यक्ष मोहन यादव, रविंद्र ठाकुर, प्रदीप नाथ शाह देव, विजय गुप्ता, हीरालाल जायसवाल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष परवेज खान (सोनी खान) समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *