जामडिह गांव में स्वास्थ्य शिविर, 125 मरीजों की हुई मलेरिया जांच

बारिश के बीच महुआडांड़ के दुर्गम जामडिह गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 125 मरीजों की मलेरिया जांच की गई और मौसमी बीमारियों की दवाएं बांटी गईं।

मनोज सिंह

महुआडांड़ : बारिश के मौसम को देखते हुए अक्सी पंचायत अंतर्गत ग्राम जामडिह के स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 125 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए मरीजों के बीच आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार जामडिह गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव तक पहुंचना आज भी आसान नहीं है। जामडिह जाने के लिए छत्तीसगढ़ के रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा गांव तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पथरीले और दुर्गम रास्ते से होकर ग्रामीणों तक पहुंचना पड़ता है।

ऐसे में बारिश के मौसम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच करने के साथ मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाएं भी उपलब्ध कराईं।

स्वास्थ्य शिविर में एमटीएस अरुण भूषण गिरधा, एमपीडब्ल्यू यशवंत राम, जॉन मनीष मिंज, एएनएम दीपिका नगेसिया, चालक रामविलास नगेसिया और सहिया सुशीला नगेसिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.