कम मानदेय से परेशान JSLPS महिलाओं ने उठाई आवाज, अध्यक्ष ने की पहल

JSLPS की महिलाओं ने कम मानदेय और अन्य समस्याएं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के सामने रखीं। अध्यक्ष ने CEO से बात कर समाधान की पहल की।

मनीष सिन्हा

धनबाद : JSLPS से जुड़ी महिलाओं ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह से मुलाकात कर कम मानदेय समेत अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। महिलाओं ने बताया कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद पूरे दिन मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप उन्हें मिलने वाला मानदेय काफी कम है।

महिलाओं ने जिला परिषद अध्यक्ष को अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए मानदेय में बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके अनुरूप आर्थिक सम्मान नहीं मिल रहा है।

शारदा सिंह ने JSLPS CEO से की बातचीत

महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने JSLPS के CEO श्री अनन्य मित्तल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं और कम मानदेय के मुद्दे से CEO को अवगत कराया तथा मानदेय बढ़ाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया।

इसके साथ ही मानदेय में बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा गया। अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में इन महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

मानदेय और समस्याओं की समीक्षा के लिए बनी कमिटी

JSLPS CEO अनन्य मित्तल ने बताया कि मानदेय और अन्य समस्याओं की समीक्षा के लिए कमिटी का गठन किया गया है। कमिटी की समीक्षा के बाद संबंधित विषयों पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि महिलाओं के योगदान, मेहनत और जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें उचित एवं सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि JSLPS से जुड़ी महिलाओं की जायज मांग को लेकर वह आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। इसलिए उनके कार्य और जिम्मेदारियों के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय की दिशा में सकारात्मक पहल जरूरी है।

बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

मुलाकात के दौरान सावित्री सिंह, अंजू महतो, प्रीति कुमारी, ममता महतो, रीना महतो, इंदु कुमारी, राखी देवी, ललिता देवी, गुड़िया कुमारी, प्रेमा देवी, आरती देवी, कुसुम देवी, पूनम देवी, रीना देवी और ममता कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं की मांग पर हुई पहल के बाद अब उनकी नजर कमिटी की समीक्षा और मानदेय को लेकर होने वाले अगले निर्णय पर टिकी है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *