15 अगस्त तक चलेगा स्वच्छता अभियान, BBMKU परिसर को साफ रखने की अपील

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की और छात्रों से अभियान में सहयोग की अपील की।

मनीष सिन्हा

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से क्षेत्रीय निदेशक, पटना के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। एक अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में लगातार स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में सोमवार को विश्वविद्यालय के शैक्षिक भवन के द्वितीय तल के परिसर और बाहरी परिसर में NSS स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

10 से 14 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान

NSS के कॉर्डिनेटर डॉ. मुकुंद रविदास ने विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं से अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 से 14 अगस्त तक पूरे विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने सभी NSS स्वयंसेवकों और विभागाध्यक्षों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल सफाईकर्मियों की नहीं, बल्कि सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की भी है।

स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सोमवार के स्वच्छता अभियान में देव शरण महतो, साहिल शर्मा, आस्तिक टुडू, लक्ष्मण मंडल और पीयूष चक्रवर्ती ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई में योगदान देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

NSS की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न हिस्सों में अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.