प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में बुधवार को प्रखर समाजवादी चिंतक एवं ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह ‘मुन्ना यादव’ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




