पहाड़पुर : भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तारा देवी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय, पहाड़पुर में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने देश के वीर जवानों के शौर्य, साहस और पराक्रम को नमन किया।
प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में देश की सुरक्षा के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम सुनने के दौरान तारा देवी के साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।




