गोल धनबाद की स्नेहल बनीं झारखंड NEET टॉपर, 45+ छात्रों को उम्मीद

NEET-2026 में गोल इंस्टिट्यूट धनबाद की स्नेहल झा ने झारखंड EWS में रैंक-1 हासिल किया। संस्थान के 45 से अधिक छात्रों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद है।

मनीष सिन्हा

धनबाद : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में गोल इंस्टिट्यूट, धनबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाया है। झारखंड की राज्य स्तरीय रैंकिंग में संस्थान की छात्रा स्नेहल झा ने EWS श्रेणी में रैंक-1 हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्या पलक ने जनरल श्रेणी में रैंक-3 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में बेहतर रैंक हासिल की। आकृति ठाकुर ने जनरल रैंक-18, मुनमुन सिन्हा ने OBC रैंक-10, आशीफ रजा ने OBC रैंक-13 और दीपक कुमार ने OBC रैंक-15 प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों की सूची में प्रीति टुड्डू ने कैट रैंक-37, किशन गोयल ने जनरल रैंक-59, अनुराग कुमार ने जनरल रैंक-64, एंजल हेम्ब्रम ने कैट रैंक-78, सुनन्या ने कैट रैंक-105, विकास कुमार ने जनरल रैंक-190 और निलिसा चौधरी ने जनरल रैंक-253 हासिल किया।

संस्थान के अनुसार, इन परिणामों के आधार पर गोल धनबाद के 45 से अधिक विद्यार्थियों के झारखंड के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना है। संस्थान ने इसे अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित अभ्यास और सुनियोजित शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम बताया है।

विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और गोल संस्थान के अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यार्थियों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट-क्लियरिंग सेशन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल ने परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गोल संस्थान के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बिपीन सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी गोलियन्स मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए मानक स्थापित करेंगे।

गोल इंस्टिट्यूट धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के भरोसे और गोल टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

संस्थान के एकेडमिक हेड दीपक और भारती सिन्हा ने कहा कि गोल धनबाद पिछले कई वर्षों से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में उल्लेखनीय परिणाम देता रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए जरूरी शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *