प्रतापगढ़ : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने रैली का शुभारंभ किया। रैली में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
रैली के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया गया और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह समेत अधिकारियों ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया।




