प्रतापगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व सांसद एवं सामाजिक न्याय की योद्धा के रूप में स्मरण की जाने वाली स्व. फूलन देवी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर ने की, जबकि संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों के बीच संघर्ष करते हुए शोषित, वंचित, महिलाओं और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने का काम किया।
वक्ताओं ने उनके सामाजिक समानता के संघर्ष और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वालों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुलायम सिंह यादव के योगदान का भी किया उल्लेख
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा फूलन देवी को राजनीतिक मुख्यधारा में लाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर दिया, जिसके बाद वह सांसद बनीं।
वक्ताओं ने फूलन देवी के राजनीतिक जीवन और सामाजिक संघर्ष को वर्तमान समय में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया।
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि वी.एल. वर्मा, सफात अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, सराफत उल्ला, रामधन यादव, अहमद अली, राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल मौर्या, राजेश गौड़, राजकुमार प्रजापति, उत्तम सिंह, युनुस मंसूरी, विकास यादव, इमरान सभासद, अंकुर मौर्या, प्रदीप यादव, उमेश वर्मा, जगदीश पाल, जवाहर पाल, आदम अली कुरैशी, शिवमूर्ति यादव, राजेन्द्र यादव, जैद खान, रवीन्द्र यादव, मो. जलाल, सुरेश कुमार सरोज, विनोद यादव, फैजान अहमद और विजय गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




