खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो ने कसी कमर, आंदोलन की तैयारी तेज

खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो ने महुआडांड़ में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई, 19 अगस्त को साले करमटोली में अगली बैठक होगी।

मनीष सिंह

महुआडांड़: केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को महुआडांड़ डाक बंगला परिसर में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रस्तावित खनिज विधेयक के खिलाफ आगामी आंदोलन को लेकर विस्तार से रणनीति पर मंथन किया गया। साथ ही प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और आंदोलन को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त, बुधवार को पंचायत दुरूप के साले करमटोली में खनिज विधेयक को लेकर अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों को विधेयक के संभावित प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बैठक में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं के सामने आने वाली संभावित बाधाओं को भी लोगों के बीच रखने की बात कही गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह केवल किसी पार्टी या जाति का मामला नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड के लोगों से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि विधेयक के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड के सभी लोगों को आगे आना होगा, ताकि राज्य के हितों की रक्षा की जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सूत्री सदस्य मो. मुस्तकीम, जिला संगठन सचिव परवेज आलम, युवा मोर्चा जिला सचिव परवेज आलम, प्रखंड सचिव याहिया अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष शहजाद आलम, प्रखंड कोषाध्यक्ष अमरदीप टोप्पो, पूर्व सदर इमरान खान, छात्र मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुजूर, अतहर अंसारी, लक्ष्मण जायसवाल, पूनम नीरू गिद्ध, दयावंती तिर्की, राजकुमारी टोप्पो, रुडोल्फ खलखो, किशोर तिर्की, सैफ अली समेत झामुमो के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *