झरिया में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता, युवाओं में देशभक्ति का जोश

स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर युवा देशभक्ति का संदेश दे सकेंगे और पुरस्कार जीत सकेंगे।

मनीष सिन्हा

झरिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के जरिए खासकर युवाओं को तिरंगे से जुड़ने और राष्ट्रप्रेम की भावना को रचनात्मक अंदाज में व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर भेजनी होगी। प्रविष्टियां 16 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना नाम और पता दर्ज करते हुए तस्वीर साझा कर सकते हैं।

इसके अलावा प्रतिभागी 7004381542 नंबर पर WhatsApp के माध्यम से भी अपनी प्रविष्टि भेज सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए आयोजकों की ओर से ई-सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन भी दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं और आम लोगों के बीच राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने शहरवासियों से इस देशभक्ति अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। शाखा की ओर से ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *