प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर कमरे में दफनाया शव, दुर्गंध से खुला राज

  रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने महिला के कथित प्रेमी की हत्या कर उसके शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना

 

रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने महिला के कथित प्रेमी की हत्या कर उसके शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से उठी दुर्गंध के बाद मामला उजागर हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, महिला की शादी करीब 10 वर्ष पहले भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ गांव में हुई थी। पिछले चार वर्षों से उसका पति पत्नी के साथ उसके मायके पूरे रजऊ गांव में रह रहा था। इसी दौरान महिला का डलमऊ क्षेत्र के एक युवक से कथित प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि युवक का घर में नियमित आना-जाना था।
प्राथमिक जांच के मुताबिक 29 जुलाई की रात किसी बात को लेकर पति, पत्नी और युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दंपती ने युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।
दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। पुलिस के मुताबिक महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद डलमऊ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई, जहां से युवक का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *