रानीबांध पावर हाउस के पास सड़क पर दिखा हाथी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

जोराम में झुंड से बिछड़ा हाथी सड़क पर पहुंचा, सूचना मिलते ही वन विभाग और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और उसे सुरक्षित जंगल की ओर भेज दिया।

 

ठेठईटांगर I ठेठईटांगर प्रखंड की जोराम पंचायत के रानीबांध पावर हाउस के समीप गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब झुंड से बिछड़ा एक हाथी अचानक सड़क पर पहुंच गया। करीब आठ बजे सड़क पर हाथी को विचरण करते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। उस समय सड़क से स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों की आवाजाही भी हो रही थी।

 

स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन नियंत्रित किया गया। हाथी के सड़क पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। टीम ने सावधानीपूर्वक हाथी को सड़क से हटाकर सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने की कार्रवाई की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख, वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों ने सड़क से गुजरने वाले लोगों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में सहयोग किया।

कुछ देर बाद हाथी सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथी के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने और किसी भी स्थिति में उसे परेशान या उकसाने से बचने की अपील की है। साथ ही हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है।

मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ,राजेश टोप्पो, जामपानी के फादर संदीप खेस्स, अविनाश तिर्की, प्रदीप बा सहित वन विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *