ऑपरेशन सतर्क में RPF की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ महिला पकड़ी गई

धनबाद स्टेशन के साउथ साइड जनता ब्रिज के पास RPF की टीम ने 2 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

मनीष सिन्हा

धनबाद : ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेल क्षेत्र में RPF की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लीटर देशी शराब (महुआ) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 19 अगस्त 2026 को धनबाद स्टेशन के साउथ साइड जनता ब्रिज के पास रेल परिसर में की गई।

RPF पोस्ट धनबाद की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में गठित टास्क टीम को मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। टीम ने मौके पर एक महिला को एक प्लास्टिक की बोतल में रखी देशी शराब के साथ पकड़ा।

महिला की पहचान मूसा देवी (26), पिता प्रहलाद पासवान, निवासी छाईगद्दा पुराना बाजार कुली क्वार्टर, थाना बैंकमोड़, धनबाद के रूप में हुई। RPF ने दोपहर करीब 12:30 बजे जब्ती सूची तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार किया।

600 रुपये की शराब जब्त

RPF के अनुसार, महिला के पास से एक प्लास्टिक की बोतल में करीब 2 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 600 रुपये बताई गई है। आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार महिला और जब्त शराब को धनबाद उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

RPF पोस्ट धनबाद के अनुसार, मूसा देवी के खिलाफ इससे पहले भी कई बार विधिसम्मत कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें 11 मार्च 2025, 4 अप्रैल 2025, 11 अक्टूबर 2025, 22 जनवरी 2026, 22 मार्च 2026 और 3 अप्रैल 2026 को कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया गया था।

इस कार्रवाई में RPF पोस्ट धनबाद की SI मनीषा कुमारी, SI प्रवीण कुमार और CT संजीव कुमार शामिल रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.