धनबाद में सजेगा गतका का महाकुंभ, जिला चैंपियनशिप में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम

धनबाद जिला गतका एसोसिएशन की ओर से बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

मनीष सिन्हा

धनबाद : धनबाद जिला गतका एसोसिएशन की ओर से सत्र 2026-27 की धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप का आयोजन बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेमको मोड़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों के सैकड़ों लड़के और लड़कियां भारत की प्राचीन सिख मार्शल आर्ट शैली गतका में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जिला सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में गतका खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप का उद्घाटन गतका एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोदिया, धनबाद जिला गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा तथा राज्य सचिव श्रीमती विद्या की उपस्थिति में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल अथवा क्लब को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा एक लड़के और एक लड़की को बेस्ट फाइटर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला सचिव ने बताया कि धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी स्कूलों, क्लबों और खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *