धनबाद में नेत्रहीन विद्यालय की व्यवस्था पर मंथन, डीडीसी ने दिए निर्देश

धनबाद में डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में नेत्रहीन विद्यालय के शैक्षणिक माहौल, सुविधाओं और विद्यार्थियों की समस्याओं की समीक्षा की गई।

मनीष सिन्हा

धनबाद : धनबाद ब्लाइंड रिलीफ सोसायटी द्वारा संचालित नेत्रहीन विद्यालय के बेहतर प्रबंधन और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने की।

बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, बुनियादी सुविधाओं और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की ओर से वर्तमान व्यवस्था से जुड़े विषयों को बैठक में रखा गया।

समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने विद्यालय की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए सामने आई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय की व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जाना जरूरी है।

बैठक का उद्देश्य विद्यालय के संचालन से जुड़ी कमियों को दूर करने के साथ विद्यार्थियों के लिए बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करना रहा।

बैठक में नेत्रहीन विद्यालय के सचिव विवेक उपाध्याय, उप सचिव राजिन्दर राही, उज्जवल तिवारी, राजेश मटालिया, कृष्ण कुमार, मीनू रॉय, मनीष नारायण और विकास रस्तोगी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.