बिहार में यात्री सुविधाओं पर राज्यपाल से मिले रेल महाप्रबंधक, जानें

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर यात्री सुविधा और रेल विकास योजनाओं की जानकारी दी।

मनीष सिन्हा 

पटना : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को लोक भवन, पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार में यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़ी पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने राज्यपाल को पूर्व मध्य रेल की ओर से बिहार में संचालित और प्रस्तावित यात्री सुविधा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रेल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रियाकलाप, यात्रियों की सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान बिहार में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने, यात्री सुविधाओं को मजबूत करने तथा विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *