एशियाई खेलों में भारत की धाक, इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत के 85 पदकों की उपलब्धि पर राजद नेता इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

पटना : जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के वरीय राजद नेता इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष और गौरव व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 85 पदक हासिल किए। इनमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और विकसित होती खेल संस्कृति का परिचायक है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने देशवासियों का गौरव बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी के सामने नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की सफलता आने वाले समय में भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की मजबूत खेल प्रतिभा को सामने रखा है।

वरीय राजद नेता इन्द्रदेव सिंह कुशवाहा ने 20वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों और पूरे भारतीय दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय खिलाड़ी भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *