पुण्यतिथि पर याद की गईं अहिल्याबाई होल्कर, बताए उनके आदर्श

प्रतापगढ़ में सपा कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई, वक्ताओं ने उनके न्याय, सेवा और लोककल्याण के आदर्शों को याद किया।

प्रतापगढ़ : समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में गुरुवार को भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय, सेवा, धर्म और जनकल्याण को अपने शासन का आधार बनाया था। उन्होंने देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों, कुओं, तालाबों और धार्मिक स्थलों का निर्माण कराकर लोकसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। उनका जीवन नारी शक्ति, त्याग, सुशासन और लोककल्याण की प्रेरणा है।

वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचार समाज को सेवा और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, चंचल पाल, अनिल मौर्या, मो. असलम, मानवेन्द्र पटेल, राजेश गौड़, विकास यादव, जवाहरलाल पाल, मो. जलाल, दीपराज जायसवाल, पप्पू पाल, रामबहादुर पाल प्रधान, प्रमोद सरोज, सन्तराम पाल, किशुन लाल सरोज, प्रदीप यादव और मो. फैजान सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *