सेंट जेवियर्स विद्यालय में अलंकरण दिवस, नई विद्यार्थी परिषद ने ली शपथ

चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में अलंकरण दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

प्रतापगढ़ : चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय में शुक्रवार को अलंकरण दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह और राजू कुमार खंडेलवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को सैश और बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। स्कूल कैप्टन के रूप में शिवलेश मिश्रा, हेड बॉय अथर्व सिंह और हेड गर्ल शिवांशी पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा हितेश, नितेश सिंह, शशांक सहित अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद ध्वजवाहक और स्कूल कैप्टन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि अलंकरण दिवस विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को आगे बढ़कर कार्य करने और नेतृत्व सीखने का मंच प्रदान करती है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक आशीष कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर किरण मिश्रा, विनय रंजन ओझा, प्रदीप, विनय कुमार शुक्ला, अंबुज सिंह, हसीब खान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्य वीणा सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *