बिजली व्यवस्था को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और विद्युत विभाग की अहम बैठक

जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर और लो-वोल्टेज की समस्याओं पर हुई चर्चा धनबाद: बैंक मोड़ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और बार-बार हो रही कटौती की समस्या को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं विद्युत विभाग (JBVNL) के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की

जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर और लो-वोल्टेज की समस्याओं पर हुई चर्चा

धनबाद: बैंक मोड़ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था और बार-बार हो रही कटौती की समस्या को लेकर बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं विद्युत विभाग (JBVNL) के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद गोयल ने की, जबकि संचालन महासचिव लोकेश अग्रवाल ने किया।

बैठक में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान बैंक मोड़ चैंबर की ओर से क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।

बैठक में चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा बैंक मोड़ क्षेत्र के कई व्यवसायी एवं प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इनमें जर्जर बिजली तार, ट्रांसफार्मर की समस्या, स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानी और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

इस दौरान चैंबर और स्थानीय नागरिकों की ओर से कई लिखित आवेदन एवं शिकायत पत्र भी विद्युत विभाग की टीम को सौंपे गए।

बैठक में विद्युत विभाग की ओर से महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार, कार्यपालक अभियंता श्री कामेश्वर ठाकुर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार और कनीय अभियंता श्री निहाल आलम उपस्थित रहे।

विद्युत अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार ने कहा कि बैंक मोड़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने अपनी टीम को चिन्हित समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि इस महत्वपूर्ण व्यावसायिक क्षेत्र में बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि संगठन व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहा है। चैंबर ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए उम्मीद जताई कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद बैंक मोड़ क्षेत्र में बिजली संकट से जल्द राहत मिलेगी।

बैठक में चैंबर के सुरेंद्र अरोड़ा, प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, सुदर्शन जोशी, विकास पटवारी, सुशील सांवरिया, कृष्णा खेतान, अमित जैन, नीरज अग्रवाल, संजय सरावगी, बलबीर सिंह राजपाल, बंटी चक्रवर्ती, दीपक लाडिया, मोहन अग्रवाल, सतपाल सिंह, प्रभात वर्मा, दीपक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मनीष सिन्हा
लोक मंत्र न्यूज़ पोर्टल

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *