शिव सागर दूबे
सुलतानपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति अमहट में सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात होते ही मंडी परिसर और कार्यालय क्षेत्र तालाब में तब्दील हो जाता है, जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि मंडी परिसर के सौंदर्यीकरण पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। किसानों और आढ़तियों का आरोप है कि नाली निर्माण में खामियों के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है।
वहीं मंडी परिसर में अतिक्रमण और नालियों में कूड़ा फेंके जाने से भी समस्या बढ़ रही है। लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।




