मनीष सिन्हा
धनबाद : ट्रेडिशनल शोतोकन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से रविवार को किड्ज केयर स्कूल, कुसुम बिहार, कोयला नगर में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 25 कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने येलो, ऑरेंज, ब्लू, पर्पल और ब्राउन बेल्ट के लिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।
कलर बेल्ट परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न कराटे विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने पंच, किक, ब्लॉक, काता, कुमिते और आत्मरक्षा जैसी विधाओं में अपनी तकनीक और अभ्यास का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
परीक्षा का आयोजन मुख्य परीक्षक सेंसेई कुंदन कुमार बांसफोर, ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन, के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अभ्यास और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
परीक्षा के बाद मुख्य अतिथि किड्ज केयर स्कूल की प्रधानाचार्य रिया सिंह ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान दर्पण कुमारी बंसफोर, अमायरा मृणाल, सांविका सिंह, आदित्य बिस्वास, गौरांवती सिंह, वर्तिका राज, विहान सिंह, प्रियांशु मुखर्जी, अन्वेषाश्री, सौम्या दुबे, अनन्या दुबे, शैनन भारती, ऋशान शिंदे, आयोना दित्या, जूही रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


