संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
समस्तीपुर : शहर के यूएन पैलेस में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद की महत्वपूर्ण बैठक सह मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। कार्यक्रम में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा, मुख्य अतिथि उजियारपुर विधायक सह बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, मोरवा विधायक रणविजय साहू और पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को चुनाव प्रभारी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में स्नातक मतदाताओं के बीच सघन जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, विधायक रणविजय साहू और पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि यह चुनाव सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनहित, छात्र हित और बिहार हित में अनिल झा को समर्थन दिया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की।
राजद प्रत्याशी अनिल झा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा, “समस्तीपुर के कार्यकर्ताओं ने जो प्यार और सम्मान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। अगर स्नातक मतदाताओं ने मुझे विधान परिषद भेजा तो मैं स्नातक बेरोजगारों, छात्रों और युवाओं की आवाज को सदन में मजबूती से उठाऊंगा।”
बैठक में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अनिल झा के अलावा पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय, प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, मो. नगर प्रमुख जवाहर लाल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, प्रधान महासचिव विपिन सहनी, वरीय नेता रामनारायण मंडल, राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, प्रांतीय नेता सदानंद झा, प्रांतीय सचिव लालबहादुर पंडित, जिला महासचिव मो. परवेज आलम, पूर्व जिला पार्षद शम्भु भूषण यादव, राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुधन यादव, राजद नेता जयशंकर राय, राजद नेत्री ममता कुशवाहा और समाजसेवी चन्दन ठाकुर सहित राजद के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों स्नातक मतदाता उपस्थित रहे।



