मनीष सिन्हा
सिंदरी : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बरवाअड्डा मंडल में बूथ संख्या 01 से 20 तक बूथ कमेटियों के गठन और बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बरवाअड्डा मंडल अध्यक्ष पिंकू महतो ने की। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं प्रवासी के रूप में तारा देवी तथा बरवाअड्डा मंडल प्रभारी रति रंजन गिरी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान बूथ कमेटियों के गठन, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।
ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय रखने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर भी जोर दिया।




