DSPMU में ई-स्पोर्ट्स का रोमांच, शशि कुमार बने विजेता, सूरज रनर-अप

DSPMU के BCA विभाग ने Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता कराई, जिसमें शशि कुमार विजेता और सूरज सिंह मुंडा रनर-अप रहे।

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के बीसीए विभाग की ओर से Coders Hub के बैनर तले मंगलवार को ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया। आयोजन में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी गेमिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ई-स्पोर्ट्स के बढ़ते महत्व और इसमें उपलब्ध करियर विकल्पों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ई-स्पोर्ट्स अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रोफेशनल गेमिंग, गेम डेवलपमेंट, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, डिजिटल कंटेंट, स्ट्रीमिंग और टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में करियर के अवसर उपलब्ध करा रहा है।

विभाग की समन्वयक डॉ. नमिता लाल ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विभाग के शिक्षक डॉ. धर्म राज कुमार, डॉ. सैयद जाफर अब्बास, डॉ. रंजय कुमार और श्वेता कुमारी ने भी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Coders Hub DSPMU के तहत आयोजित इस ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में B.Sc. (IT) के शशि कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं BCA के सूरज सिंह मुंडा रनर-अप रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

आयोजकों के अनुसार, इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में टीमवर्क, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करते हैं। ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के तकनीकी और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.