पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा का पाकुड़ हुआ स्थानांतरण
धनबाद, 5 अगस्त 2026: धनबाद की नई जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती अंजना कुमारी ने बुधवार को जिला कृषि कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने वाली श्रीमती अंजना कुमारी इससे पूर्व गिरिडीह में असिस्टेंट सॉयल केमिस्ट के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें धनबाद जिले की कृषि व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा का स्थानांतरण पाकुड़ जिले में कर दिया गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कृषि विभाग से जुड़े कार्यों का संचालन किया।
नवपदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी अंजना कुमारी ने विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने और किसानों के हित में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देने की बात कही।
रिपोर्ट: मनीष सिन्हा
लोक मंत्र न्यूज़ पोर्टल




