अजगरा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, डीएम ने स्थल का लिया जायजा

अजगरा महोत्सव की तैयारियों के बीच डीएम अभिषेक पाण्डेय ने यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल, तालाब और संग्रहालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़ : जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार को लालगंज क्षेत्र के अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी अजगरा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि इस वर्ष महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल पर मौजूद ऐतिहासिक तालाब का भी जायजा लिया और उसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की ओर से कराए गए शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद वह संग्रहालय पहुंचे, जहां संरक्षित पुरातात्विक अवशेषों को बारीकी से देखा।

मौके पर मौजूद निर्झर प्रतापगढ़ी से डीएम ने संग्रहालय में रखे अवशेषों के इतिहास और उनके महत्व की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण के साथ-साथ इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से काम किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारियों और स्थल के विकास को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *