लोध फॉल के संरक्षण पर बड़ी बैठक, पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर

लोध फॉल परिसर में हुई बैठक में जंगल संरक्षण, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों की सुरक्षा और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मनीष सिंह

महुआडांड़ : वन प्रक्षेत्र महुआडांड़ के अंतर्गत लोध फॉल परिसर में गुरुवार को लोध ईको विकास समिति और ग्रामीणों की बैठक हुई। वन विभाग के उप निदेशक कुमार आशीष के दिशा-निर्देश में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रेंजर उमेश कुमार दुबे ने की। बैठक में जंगल संरक्षण, लोध फॉल के सौंदर्यीकरण, पर्यटकों की सुरक्षा और ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि लोध फॉल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और वन संपदा को सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए वन विभाग के साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।

वर्तमान में बूढ़ा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पर्यटकों और ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बैठक में जलप्रपात के आसपास सुरक्षा नियमों का पालन कराने और पर्यटकों को संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जंगल और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में पहल करने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा लोध फॉल के बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग एवं सहभागिता बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।

इस मौके पर प्रभारी वनपाल ओम प्रकाश पाल, वनरक्षी अजीत पॉल एक्का, चटकपुर मुखिया रेखा नगेसिया और ग्राम प्रधान अरुण नगेसिया समेत लोध ईको विकास समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *