राजपूत विचार मंच की बैठक में नई टीम घोषित, दिलीप सिंह बने जिलाध्यक्ष

धनबाद में राजपूत विचार मंच की केंद्रीय कमेटी बैठक में जिला पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया, दिलीप सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

मनीष सिन्हा

धनबाद : राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को होटल रतन विहार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और विस्तार की रणनीति पर चर्चा की गई। इसी दौरान धनबाद जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू सिंह ने किया। बैठक में दिलीप सिंह को धनबाद जिलाध्यक्ष, उमेश सिंह को केंद्रीय उपाध्यक्ष और विनोद सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष डी.एन. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने नई जिम्मेदारियों के लिए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

मंच के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित से जुड़े कार्यों और गतिविधियों का विस्तार होगा।

बैठक में राजू कुमार सिंह, ललन कुमार सिंह, उमेश सिंह, टूना सिंह, अक्षय सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, कुंदन सिंह, दिवाकर सिंह, सुमन कुमार सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, आदित्य राज, अक्षयवर सिंह, प्रकाश सिंह, ददन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय सिंह, रिपु सिंह, जनार्दन सिंह, जयराम सिंह, कृष्ण सिंह, अमित सिंह, विनोद कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चुन्ना सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, बबलू सिंह, ऋषि राज सिंह, प्रवीण सिंह सहित मंच के कई सदस्य मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *