कैंप में हाथों-हाथ मिले जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र

विशेष शिविर में छात्रों और ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवा धनबाद, 5 अगस्त: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत भवन में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 3 अगस्त से 7

विशेष शिविर में छात्रों और ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवा

धनबाद, 5 अगस्त: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र के मोहलीडीह पंचायत भवन में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 3 अगस्त से 7 अगस्त तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों को त्वरित एवं सरल सेवा उपलब्ध कराना है।

शिविर में अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र कुमार ने प्राप्त आवेदनों की ऑन द स्पॉट जांच की। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रमाण पत्र तैयार कर प्रिंट आउट आवेदकों को उपलब्ध कराया गया।

शिविर में पहुंचे एक स्थानीय युवक को महज दो घंटे के भीतर जाति प्रमाण पत्र मिल गया। त्वरित सेवा से उत्साहित युवक ने अन्य ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे भी इस शिविर का लाभ उठाकर अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर बनवाएं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस पारदर्शी और त्वरित प्रक्रिया से छात्रों एवं ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं। इससे उन्हें शैक्षणिक कार्यों और छात्रवृत्ति सहित अन्य जरूरी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

मौके पर मोहलीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतलाल बाबा, आजसू नेता काजल कुमार, वार्ड सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने जिला प्रशासन की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: मनीष सिन्हा
लोक मंत्र न्यूज़ पोर्टल

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *