धरनारत छात्रों से मिले बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा, पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराई

  रांची:- बेहतर झारखंड के संस्थापक श्री मयूर शेखर झा आज रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां JPSC एवं JSSC एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने एवं भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और

 

रांची:- बेहतर झारखंड के संस्थापक श्री मयूर शेखर झा आज रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे, जहां JPSC एवं JSSC एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने एवं भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों और युवाओं से मुलाकात की।

श्री झा ने धरनारत अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल छात्रों का नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई से निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए छात्रों को शीघ्र न्याय दिया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। सरकार को छात्रों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।

श्री झा ने यह भी कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आंदोलन शुरू होने के लगभग एक सप्ताह तक धरनास्थल पर किसी बड़े राजनीतिक दल या वरिष्ठ नेता ने पहुंचकर छात्रों का हाल तक जानने की आवश्यकता नहीं समझी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के इस महत्वपूर्ण आंदोलन की लंबे समय तक उपेक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि आज उनके छात्रों से मिलने और आंदोलन को समर्थन देने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों एवं नेताओं का धरनास्थल पर आना-जाना शुरू हुआ है। यह दर्शाता है कि युवाओं की आवाज़ को अब व्यापक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।

बेहतर झारखंड संगठन ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका नैतिक एवं लोकतांत्रिक समर्थन जारी रहेगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *