JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में ABVP का मशाल जुलूस CBI जांच की मांग, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई आवाज

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह इकाई के बैनर तले बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा।

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) गिरिडीह इकाई के बैनर तले बुधवार को JPSC एवं JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली, अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।

मशाल जुलूस झंडा मैदान से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंचा। इस दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मौके पर ABVP के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) और JSSC-CGL जैसी विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन और छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की CID जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच CBI या ED जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए।

जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने और दोषी अधिकारियों एवं संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

SFS सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि CID द्वारा कई आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए।

मशाल जुलूस में नगर सह मंत्री अभिजीत सिन्हा, आकाश श्रीवास्तव, राजेश यादव, सोनू यादव, विद्या भारती, ज्योति कुमारी, सोनाली, ममता कुमारी, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

विलियम जैकब
लोक मंत्र न्यूज़ पोर्टल

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *