धनबाद: बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बिजली मीटर में लगी भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

धनबाद, : शहर के व्यस्त बैंक मोड़ क्षेत्र स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैटों से बाहर

धनबाद, : शहर के व्यस्त बैंक मोड़ क्षेत्र स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के ठीक बगल में स्थित जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंची। यदि आग वहां तक फैल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शांति भवन के समीप स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल कर्मियों का सहयोग किया।

शांति भवन के निवासियों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। उनका कहना है कि यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *