अरगड्डा चपरी मोड़ पर सड़क के लिए अनिश्चितकालीन जाम, नौ घंटे से डटे ग्रामीण

रामगढ़ के अरगड्डा चपरी मोड़ पर तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन जाम, प्रशासन ने लिया जायजा।

 

कुजू : जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार से रामगढ़ जिले के अरगड्डा चपरी मोड़ पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अनिश्चितकालीन सड़क जाम आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन शुरू हुए करीब नौ घंटे बीत चुके हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। आंदोलन में बुमरी, बड़का चुम्बा और मंझला चुम्बा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ समाजसेवी, बुद्धिजीवी, ग्रामीण और महिलाएं भी शामिल हैं।

आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कों की हालत खराब है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण रोजमर्रा के कामकाज और जरूरी आवागमन पर भी असर पड़ रहा है।

 

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में यादव चौक-कंजगी से चपरी मोड़ अरगड्डा तक सड़क निर्माण, गणेश होटल कंजगी से फुलसराय उप-स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण तथा अरगड्डा पुराने कांटा घर से लुकैया होते हुए मंझला चुम्बा तक सड़क निर्माण शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से जरूरी है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। आंदोलन के कारण चपरी मोड़ क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

आंदोलन में करण कुमार बेदिया, राजेंद्र कुशवाहा, लालचंद बेदिया, महेंद्र दास, मनोज महतो, जोगिंदर दास, अमित बेलथरिया, संतोष मोदी, भरत गोप, गणेश गोप, पप्पू यादव, लव कुमार यादव, आदित्य गोप, शिवकुमार यादव, लक्ष्मण सोनी, इमदाद अंसारी, अशोक बेदिया, बबलू साव, दिनेश यादव, अरुण गोस्वामी, जीतन मिश्रा, पुरंजय मिश्रा, रमेश मिश्रा, रंजीत गोप, धनराज सिंह, धनेलाल बेदिया, शिवदेव बेदिया, परमेश्वर बेदिया, बबलू भुईयां, शिवचंद्र राम, सकलदेव राम, तोकेश सिंह, मुकेश सिंह, दीपक बेदिया, श्याम बेदिया, लखन साव, मुंशी महतो, अवधेश राम, आजाद राम, सोनू यादव, गुड्डू यादव, मोहम्मद जफर, जुनैद अंसारी, राजकुमार गोस्वामी, रणधीर गुप्ता, शंकर महतो, सौरभ बेलथरिया, छोटेलाल करमाली, मोहन बेदिया, भीम बेदिया, विनोद बेदिया, विदेश्वर, सुनील बेदिया, सुभाष गोप, सागर कुमार रब्बत, शंकर पांडे, दिलीप तुडू, संजय बेदिया, विशारु बेदिया, विरेन्द्र बेदिया, श्याम बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *