गिरिडीह में जिला रविदास महासभा की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

अंबेडकर भवन में हुई बैठक में समाज को संगठित करने, संगठन मजबूत करने और वंचित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर चर्चा हुई।

विलियम जैकब

गिरिडीह : जिला रविदास महासभा की बैठक रविवार को गिरिडीह स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मधुर रावत ने की, जबकि संचालन सुखदेव दास ने किया। इस दौरान जिले के सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिव के साथ जिला रविदास महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने, संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं समेत अन्य सुविधाओं से वंचित लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि समाज के लोगों तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने की जरूरत है।

बैठक में प्रत्येक प्रखंड में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज के लोगों को एकजुट कर सामाजिक और विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर सुशील दास, शिवनारायण दास, देवशरण रविदास, नारायण दास, खूब लाल दास, सुनील दास, किशन दास, दिलीप राम, दिलीप दास, प्रीतलाल दास, छोटेलाल दास, राजेंद्र दास, लक्ष्मण दास, भुवनेश्वर दास, रंजीत दास और टेकलाल दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *