मथुरा में पप्पू यादव के खिलाफ संतों का प्रदर्शन

  पुतला फूंककर सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग मथुरा। संसद के बाहर सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए हालिया प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित ग्राम जुल्हेदी के चित्रगुप्त आश्रम में साधु-संतों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संत समाज ने

 

पुतला फूंककर सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग

मथुरा। संसद के बाहर सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए हालिया प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र स्थित ग्राम जुल्हेदी के चित्रगुप्त आश्रम में साधु-संतों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

संत समाज ने पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर उनके खिलाफ नारेबाजी की और लोकसभा अध्यक्ष से उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संसद जैसी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है और मर्यादा के विपरीत आचरण स्वीकार्य नहीं है।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि संसद और देश की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने तथा पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। संतों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *